जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने संगठन की समीक्षा कर संगठन विस्तार,सदस्यता अभियान पर दिया ज़ोर

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर:- मुंगराबादशाहपुर व मछलीशहर विधानसभा की समीक्षा बैठक मछलीशहर स्थित कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने संगठन की समीक्षा की तथा संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि जून के माह में जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पूरे जनपद में  पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। गाँव-गाँव सदस्यता कैम्प लगा कर सदस्य जोड़ने का कार्य पार्टी करेगी। समस्त पार्टी कार्यकर्ता एक जुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव डॉक्टर मकसूद, सभासद फ़राज़ सिद्दीकी,मछलीशहर नगर अध्यक्ष तौसीफ अन्सारी,मुंगराबादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष शाह आलम,शहजादे अन्सारी,युवा नगर अध्यक्ष अशरफ अली,हाफिज हुसैन,सोनू,शाह ज़मान,शाहिद,सलमान मौजूद रहें।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!