भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की मनाई गयी जयन्ती

जौनपुर नामा
By -
0

सूचना और कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी-डा.प्रमोद कुमार सिंह

जौनपुर - जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का जन्म दिन राजीव भवन कंचन काम्प्लेक्स पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विकास के अग्रदूत थे, उन्हे सूचना और कम्प्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है। स्व राजीव गांधी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक भारत की मजबूती और विकास के लिए अनवरत काम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने आगे कहा कि स्व.राजीव गांधी जी को पूरी दुनिया राजनैतिक आदर्श के रूप में जानती है। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि पंचायती राज एक्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर स्व.राजीव गांधी जी ने महत्वपूर्ण काम किया। आरिफ खान ने कहा अट्ठारह वर्ष के युवाओं वोट देने का अधिकार देकर युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू ने राजीव गांधी जी को एक आदर्शवादी वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि देश की नौजवान पीढ़ी को राजीव गांधी की के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 इस अवसर पर कांग्रेसजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्री देवराज पांडेय जी, श्री राकेश सिंह डब्बू जी, श्री विनय तिवारी जी, श्री शाहनवाज मंज़ूर जी, राम सिंह बांकुरे जी, श्री रामसूरत यादव जी, श्री राजकुमार यादव जी, श्री अरुण कुमार शुक्ला जी, श्री राजकुमार निषाद जी, श्री इरशाद खान जी, श्री आरिफ सलमानी जी, श्री ललित चौरसिया जी, श्री प्रवेश कुमार निषाद जी,श्री राजेंद्र यादव जी, श्री कृष्ण कुमार गुप्ता बबलू जी,श्री अशरफ अली जी, श्री ताहिर जी एवं श्री इक़बाल जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


---

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!