जौनपुर। आज दिनांक 29 जून को शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में कुल 52 सदस्यों को ज़िम्मेदारी दी गयी है। शहर कांग्रेस की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी में ज़ैद सिद्दीक़ी कोषाध्यक्ष अश्वनी मौर्या,अमित मौर्या,शाहनवाज़ मंज़ूर,अबुज़र शेख़ सहित 9 सदस्यों को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं फैसल यासीन,अमित यादव सहित 12 कांग्रेसियों को महासचिव चुना गया है। इसके अलावा प्रवक्ता पद की ज़िम्मेदारी एडवोकेट अभिनव सिंह सन्नी को दी गई है। साथ ही 29 कार्यकर्ताओं को सचिव पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति के बाद शहर कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित होने पर आरिफ़ खान ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे आशा नहीं पूर्ण विश्वास है सभी पदाधिकारि ज़िम्मेदारी के साथ कांग्रेस पार्टी को मज़बूती प्रदान करेंगे और जन जन तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेंगे।