जौनपुर:- साद खान को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) का ज़िला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने सोमवार को युवा कांग्रेस की ज़िला कार्यकारिणी का गठन किया है। नव मनोनीत ज़िला उपाध्यक्ष साद खान ने कहा की संगठन की ओर से दी गई ज़िम्मेदारी को सत्यता और सच्चाई से निभाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस में युवाओं की सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मज़बूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव के लिए घर-घर जाकर कांग्रेस की विकास नीतियों से लोगों को जागरूक करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि साद खान शहर के मोहल्ला ढालगर टोला के निवासी हैं उनके पिता इरशाद खान मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और माता अध्यापिका हैं। साद खान 2023 सेकांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़कर एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान समय में साद खान ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से M Com की पढ़ाई पूरी की है। साद खान सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं जनपद में उन्हें संघर्षशील,सामाजिक कार्यकर्ता,ऊर्जावान नौजवान के तौर पर जाना जाता है।
इस अवसर पर आरिफ़ खान शहर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी,शाहनवाज़ मंज़ूर सभासद,संदीप सोनकर,सरफराज़ खान,सुशील चंद्र दुबे,विकेश उपाध्याय,सुरेंद्र विक्रम सिंह,अलमास अहमद सिद्दीकी,सद्दाम हुसैन,ओंकार यादव,साजिद सिद्दीकी,डॉक्टर अर्शी खान,मेराज खान,मोअज़्ज़म खान,जुनैद सिद्दीकी,अज़ीज़ फरीदी,आदिल शेख, देवांश द्विवेदी,समद खान,ज़ीशान हैदर,फरहान अंसारी,मोहम्मद साद,ज़ाहिद सिद्दीकी,ओमर फारूक खान,शारिब खान,मोहम्मद अली,गौरव यादव,अबू हुरैरा,मोहम्मद साजिद समेत अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।