अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण
जौनपुर:- केन्द्र की नरेंद्र मोदी की सरकार देश की सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द को नष्ट करने के हर तरफ झूठ और नफरत फैलाकर देश की एकता और अखंडता को तोडने की रोज नयी नयी साजिशें कर रही है तथा देश के नौजवानों को भड़का कर उनकी युवा शक्ति को गलत दिशा में ले जा रही है।उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्रा ने जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर द्वारा शनिवार को हिन्दी भवन में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कहा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संघ और भाजपा देश के संवैधानिक व्यवस्थाओं से खिलवाड़ कर रही है, देश की फासिस्टवादी भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं ईडी और सीबीआई का दुरपयोग अपने राजनैतिक विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। चुनाव आयोग को भाजपा ने अपने कब्जे में कर लिया है, जिसका दुरपयोग कर भाजपा जनता के वोट की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की कर रही है।
कोआर्डिनेटर राजेश कुमार राकेश ने कहा कि भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सदन में अपमान करती है, उनके द्वारा बनाये गये संविधान को सत्ता द्वारा कुचला जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल संगठन प्रभारी सुधाकर तिवारी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तानाशाही सरकार द्वारा देश के लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही है, इस देश में बुल्डोजर न्याय लागू किया जा रहा है, सार्वजनिक संस्थाओं को मोदी सरकार अपने गिने चुने पूंजीपती मित्रों सौंप रही है। सुधाकर तिवारी ने आगे कहा कि मोदी सरकार जनता के वोट से नहीं बल्कि ईवीएम हैक कर बनी सरकार है, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी चरम पर है,किसानों और युवाओं का शोषण हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल आर्गनाइजेशन की कोआर्डिनेटर मंजू संत ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल हो गयी है, प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ती चली जा रही है, उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हों गया है, मंजू संत ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला हो गया है, हत्या,डकैती, छिनैती की घटनाएं लगातार हो रही है सरकार अपराधियों का महिमा मंडन कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षी संबोधन करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संकल्प बद्ध है, कांग्रेस फासिस्टवादियो के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने सम्मेलन में आये हुए सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज को अपने कार्यों से जनसमुदाय को प्रेरित करने वाली सेवा, समर्पण, प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होलकर 300 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह,पंकज सोनकर, विशाल सिंह हुकुम, देवराज पांडेय, रामचन्द्र पांडेय, संदीप सोनकर, रेखा सिंह, राकेश सिंह डब्बू,राजेश गौतम विनय तिवारी,राजीव निषाद, लाल प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर शेर बहादुर सिंह, विनोद त्रिपाठी,परवेज अहमद,विजय प्रकाश वर्मा, शाहनवाज मंजूर,शैलेन्द्र यादव, विपिन शर्मा,राजकुमारी मिश्रा,अरुण शुक्ला,अमन सिनहा,सभासद शहनवाज मंजूर,फैयाज हाशमी, फैयाज हाशमी, ललित चौरसिया,आरिफ सलमानी,मु.ताहिर, जयप्रकाश मिश्रा,इकबाल हुसैन,इरशाद राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।