जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के दिलो धड़कने तेज हो गयी है। कुछ घंटे बाद नये भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने पूरी उम्मीद है। जिसके मद्देनजर जौनपुर और मछलीशहर के दावेदारी करने वाले करीब सवा सौ दोवेदारों व उनके समर्थकों में हलचल तेज हो गयी है। फिलहाल के किसके सिर सजेगा ताज यह किसी को पता नही है।
जौनपुर और मछलीशहर के लिए भाजपा के नये जिलाध्यक्ष के ऐलान के लिए 16 मार्च की तारीख मुकर्रर किया गया है। रविवार को दिन में दो बजे से बड़ी बैठक बुलायी गयी है जिसमें जिले पदाधिकारियों से लेकर सांसद, विधायक मंत्री शामिल रहेगें। सभी की मौजूदगी में पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी दोनों अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकते है।
जौनपुर और मछलीशहर के लिए करीब सवा सौ कार्यकर्ताओं ने दावेदारी किया है।