कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जयंती, इंदिरा गांधी और पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व विधायक स्व. तेज बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद के. सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तीनों महान व्यक्तित्वों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूती दी, जबकि स्व. इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की सुरक्षा और विकास के लिए निर्णायक फैसले लेकर देश का गौरव बढ़ाया।

जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह “डब्बू” ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. तेज बहादुर सिंह  आज ही के दिन, 31 अक्टूबर 2013, ईश्वर ने उन्हें अपने पास बुला लिया, लेकिन उनके ओजस्वी व्यक्तित्व और कार्यों की गूंज आज भी जनपदवासियों के दिलों में जीवंत है।

ग्राम शिवापार निवासी स्व. सिंह, स्व. शिव शंकर सिंह के पुत्र थे और पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। परिवार और समाज, दोनों में उन्होंने सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल कायम की।

साल 1980 में रारी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर अटूट विश्वास जताते हुए विधायक चुना। इसके बाद उन्होंने 1989 में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनकर संगठन को नई दिशा दी। सपा-बसपा की प्रचंड लहर में भी कांग्रेस का झंडा थामे रखना उनके अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा का प्रमाण था। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंह ने जनपद की राजनीति में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी और जनसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया।

कार्यक्रम में  शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान, सभासद शाहनवाज मंजूर , उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल, शिव मिश्रा,अनिल दुबे आजाद, अनुराग पांडेय, इरशाद खान, इकबाल , ताहिर तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि तीनों महान हस्तियों के आदर्श आज भी हमें देश, समाज और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!